मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12 अगस्त को गोपालगंज दौरे पर, थावे मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना।

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS
गोपालगंज। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12 अगस्त 2026, बुधवार को गोपालगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री थावे मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ विभिन्न संचालित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे पटना स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा थावे, गोपालगंज के लिए रवाना होंगे। करीब 2:30 बजे थावे स्थित हेलीपैड पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से थावे मंदिर जाएंगे। यहां 2:35 बजे पूजा-अर्चना करने के साथ विभिन्न संचालित योजनाओं के निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे थावे मंदिर से ग्राम चनावे, पंचायत लछवार, प्रखंड थावे के लिए रवाना होंगे। करीब 3 बजे प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रस्तावित परियोजना से जुड़ी तैयारियों और स्थल का जायजा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री 3:10 बजे चनावे से ग्राम मानिकपुर स्थित अधिवक्ता श्री वी.वी. गिरि के आवास के लिए रवाना होंगे। यहां 3:25 बजे उनकी माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री 3:35 बजे मानिकपुर से बिस्कोमान, गोपालगंज सदर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से 3:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।




