E-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस टीम पर हमले के आरोपी पर शिकंजा, तरया सुजान पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर भाग रहा ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई। 

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 23.09.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत 297/2026 धारा 318(4)/347(1)/109 बीएनएस थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता उम्र करीब 27 वर्ष साकिन करनपट्टी थाना तमकुहीराज।

पुलिस टीम पर हमला करने तथा कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर भागने के मामले में एक ट्रक स्वामी/चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि कुमार गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता, निवासी करनपट्टी, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पुलिस टीम पर हमला करने तथा कूटरचित नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर ट्रक लेकर भागने का आरोप है। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में तरया सुजान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार यादव तथा कांस्टेबल उपेन्द्र यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!