E-PaperUncategorizedखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़धर्मपंजाबबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

खबर का असर: सलेमगढ़ में धंसी सर्विस लेन को कराया गया दुरुस्त, आवागमन सुचारू। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

कुशीनगर। फोरलेन स्थित सलेमगढ़ चौराहे के समीप नवनिर्मित सर्विस लेन में भारी वाहनों के दबाव से धंसी सड़क और बने गहरे गड्ढे की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। शनिवार को सर्विस लेन के गड्ढे में ट्रक फंसने से यातायात बाधित हो गया था और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

दोपहर करीब तीन बजे ट्रक के गड्ढे में फंसने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्विस लेन में बने गड्ढे को भरवाकर समतल कराया।

गड्ढा भरने और सड़क को समतल किए जाने के बाद सर्विस लेन पर वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारू हो गया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्विस लेन पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन के चलते सड़क की स्थिति खराब हो रही है। नवनिर्मित सर्विस लेन के धंसने को लेकर लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की मजबूती पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि महज गड्ढा भरने के बजाय सर्विस लेन की तकनीकी जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।

फिलहाल अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई है। अब देखना होगा कि सर्विस लेन को भारी वाहनों के दबाव से बचाने और सड़क को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए विभाग की ओर से क्या स्थायी कदम उठाए जाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!