E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा.  

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

गोपालगंज। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति और भाईचारा कायम रखने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर सभी लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

बैठक में प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रशासन का उद्देश्य है कि गोपालगंज में सभी पर्व-त्योहार शांति, सद्भाव और भाईचारे के माहौल में संपन्न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!