Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियाधर्मबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण। 

शक्ति कुमार | कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 11 जुलाई को संभावित कुशीनगर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने टेकुआटार स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, वीआईपी एवं आमजन के लिए पार्किंग व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्मन हैंगर टेंट की स्थापना, मंच निर्माण, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शेफ हाउस तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अवलोकन स्थलों का भी निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉलों के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधाएं, साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विभागीय तैयारियों का भी विस्तृत आकलन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी कमी को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!