E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियाधर्मबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर गांव की मिट्टी से उभरा कबड्डी का सितारा, बजरंगी यादव ने जीते तीन बड़े खिताब!

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

हर मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट रेडर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बटोरी सुर्खियां; ग्रामीण प्रतिभा ने खेल प्रेमियों का जीता दिल

कुशीनगर। रामचंद्रपुर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, इसे रामचंद्रपुर गांव के उभरते कबड्डी खिलाड़ी बजरंगी यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया। तमकुही तहसील क्षेत्र में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बजरंगी ने अपने दमदार खेल से दर्शकों और खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।

पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बजरंगी यादव को हर मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट रेडर और अंत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तमकुही राज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता ने ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया।

सही मार्गदर्शन मिला तो राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे बजरंगी

बजरंगी यादव की सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और उचित प्रोत्साहन मिले तो वह जिला और प्रदेश स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा गांवों में भी पलती है और सही अवसर मिलने पर बड़ी पहचान बना सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!