E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पंजाबबिहारमहाराष्ट्रयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज कायाकल्प योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 30 नवंबर तक पूरे हों सभी कार्य: डीएम समीर सौरभ। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

1,915 विद्यालयों और 1,178 आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सरकारी भवनों की मरम्मत व रंग-रोगन कार्य में गुणवत्ता पर जोर

गोपालगंज। जिले में सरकारी भवनों की सूरत संवारने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक में कायाकल्प योजना के तहत जिले के 1,915 विद्यालयों एवं 1,178 आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य सरकारी भवनों में मरम्मत और रंग-रोगन के कार्य 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भवनों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण में मानकों का पालन किया जाए, ताकि योजना का लाभ धरातल पर दिखाई दे।

बैठक में शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!