E-Paperक्राइमखेलबिहारमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानलोकल न्यूज़

भोरे के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मंत्री सुनील कुमार, मां दुर्गा के दर्शन कर की सुख-समृद्धि की कामना। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

थाना रोड से खजुरहां तक पंडालों का किया भ्रमण, पूजा समितियों से शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील; मंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

(गोपालगंज)। भोरे शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भोरे में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। शनिवार को भोरे के विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सुनील कुमार ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंत्री सुनील कुमार ने थाना रोड, भिंगारी रोड, बगही रोड और खजुरहां स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान पूजा समितियों ने उनका स्वागत किया और पंडालों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मंत्री को अपने बीच देखकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

मंत्री सुनील कुमार ने पूजा समितियों से दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

इस दौरान प्रखंड जदयू अध्यक्ष विंदा सिंह कुशवाहा, उपप्रमुख विनय मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा, समाजसेवी अमित मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, विजय तिवारी और संतोष सिंह कुशवाहा समेत जदयू एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री के पंडाल भ्रमण से पूजा आयोजकों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना, जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच भोरे में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!