कुचायकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 477 लीटर देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट शक्ति कुमार
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बल्थरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 477 लीटर देशी शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मांझा थाना क्षेत्र के सिपाजास गांव निवासी शराब तस्कर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निर्देश दिया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार को पनपने न दिया जाए।




