Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलदिल्ली NCRदुनियाबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर मासूम दिल, बड़ा जज़्बा: 6 वर्षीय अल्फाज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोली अपनी गुल्लक। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

कुशीनगर। इंसानियत और मासूमियत की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए कुशीनगर जिले के पडरौना तहसील क्षेत्र के महज 6 वर्षीय मासूम अल्फाज शेख ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी एक वर्ष की जमा पूंजी दान करने की इच्छा जताई है।

मामला ग्राम व पोस्ट बेतिया, थाना व तहसील पडरौना का है। अल्फाज शेख, पुत्र इमरान अली सिद्दीकी, ने बुधवार को जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी गुल्लक में जमा समस्त धनराशि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए देने की इच्छा व्यक्त की।

मासूम अल्फाज ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से नेपाल में आई बाढ़ की भयावह तस्वीरें देख रहा है। बाढ़ से लोगों के जान-माल के नुकसान की खबरों ने उसके मासूम दिल को झकझोर दिया। इसके बाद उसने फैसला किया कि पिछले एक वर्ष से अपनी गुल्लक में जमा की गई पूरी धनराशि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दी जाए।

अल्फाज ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से अनुरोध किया है कि उसकी गुल्लक में जमा धनराशि को जिला प्रशासन के माध्यम से किसी उचित एवं अधिकृत राहत कोष में जमा कराया जाए, ताकि यह सहायता जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच सके।

6 साल की छोटी सी उम्र में अल्फाज की इस बड़ी सोच और दरियादिली की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। मासूम अल्फाज की यह पहल समाज को मानवता, संवेदना और जरूरतमंदों की मदद करने का बड़ा संदेश देती है।

नन्ही उम्र, बड़ा दिल—अल्फाज की दरियादिली ने जीत लिया सभी का दिल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!