Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दुनियापंजाबबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्कपट्टी पुलिस ने जालसाजी के मामले में फरार वारंटी को दबोचा।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर।जनपद में अपराधियों और कानून से भाग रहे वारंटियों के खिलाफ चलाया जा रहा पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

इसी क्रम में कुशीनगर की तुर्कपट्टी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले भर में वांछितों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है

इसी अभियान के तहत दिनांक 11 जून 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस की सतर्कता के कारण इस वारंटी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

क्या है पूरा मामला पकड़ा गया अभियुक्त काफी समय से माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा इसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

मुकदमा नंबर: 11331/25 संबंधित धाराएं: धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (अमानत में ख्यानत) भारतीय दंड विधान (भादवि)गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: साबिर अली पुत्र हुकुम अली निवासी: ग्राम गांगीटीकर, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सफलता हासिल करने वाली  पुलिस टीम इस शानदार और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली तुर्कपट्टी पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!