बहादुरपुर में नए चौकी प्रभारी ब्रह्मा उपाध्याय की एंट्री से अपराधियों में खलबली!

रिपोर्ट शक्ति कुमार
पदभार संभालते ही एक्शन मोड में ब्रह्मा उपाध्याय, बोले— अपराधियों के लिए नहीं कोई रियायत, कानून का राज होगा कायम!
, कुशीनगर। तरया सुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर चौकी के नवनियुक्त चौकी प्रभारी ब्रह्मा उपाध्याय ने पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि चौकी क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करना, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम जनता को निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
एक विशेष मुलाकात के दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वह प्रतिदिन चौकी पर फरियादियों की शिकायतें सुनेंगे और उनके निस्तारण में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरतेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपराधियों के लिए सख्त संदेश, कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई।
नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, शांति भंग करने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
व्यापारियों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
ब्रह्मा उपाध्याय ने व्यापारियों की सुरक्षा को भी अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों सहित क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगी।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नए चौकी प्रभारी ब्रह्मा उपाध्याय के स्पष्ट तेवर और अपराध के प्रति सख्त रुख से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की लोगो में एक उम्मीद जगी है।




