Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमदिल्ली NCRदेशधर्मबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पर्यावरण दिवस पर अनोखी पहल: सांसद शशांक मणि और ओजस्वी मिश्र ने लगाया 1,51,000वां पौधा, बांटे सैकड़ों फलदार वृक्ष।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के पावन अवसर पर कुशीनगर के दुदही विकास खंड के लोहारपट्टी में एक भव्य पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रामज्ञानी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देवरिया लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने शिरकत की। 

इस दौरान ओजस्वी मिश्र के पर्यावरण अभियान के तहत 1,51,000वें (एक लाख इक्कावन हज़ारवें) पौधे का रोपण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी गति बुधवार सायंकाल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने अपने हाथों से फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद शशांक मणि ने कहा: की

यह कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और प्रकृति संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। 

पर्यावरण को बचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। एक समृद्ध और हरित देवरिया लोकसभा के निर्माण में ओजस्वी मिश्रा का यह योगदान सराहनीय है।

मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

सैकड़ों ग्रामीणों को बांटे गए पौधे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों महिला और पुरुष ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का मुफ्त वितरण किया गया।

बांटे गए मुख्य पौधों की सूची इस प्रकार है:फलदार पौधे: आम, लीची, जामुन, अमरूद इमारती/व्यावसायिक पौधे: सागौन, पॉपुलर ओजस्वी मिश्र का पर्यावरण संकल्प युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने इस मौके पर सभी आगंतुकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति सचेत करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि ओजस्वी मिश्र अपने अभियान के तहत अब तक रिकॉर्ड 1,51,000 पौधे लगा और बंटवा चुके हैं, जो इस ग्रामीण क्षेत्र के पर्यावरण को सुधारने में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!