Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
https://gtvupbiharnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने समेत ऑडिटोरियम,सर्किट हाउस बनवाने की विधानसभा में पी.एन पाठक ने उठायी मांग. 

शक्ति कुमार 

-कुबेरस्थान और टेकुआटार को नगर पंचायत बनाए जाने की उठाया मुद्दा। 

कुबेरस्थान शिवपुर मार्ग को बनवाने और मैनपुर में घाघी नदी पर डेलीहवा के समीप पुल बनवाने की मांग, यूपी बजट 2026 का किया सराहना

कसया। बुधवार को लखनऊ विधानसभा में कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कुशीनगर के विकास के मुद्दों को उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने विधानसभा के दौरान उन्होंने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास का मुद्दा उठाया और यूपी बजट 2026 का सराहना किया।

कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के चौतरफा आर्थिक विकास का आईना है। यह बजट विकसित विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को नई गति देगा। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी का बजट समाज के सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। यह बजट गरीब परिवार के सर्वांगीण विकास के साथ मध्यम वर्ग के लोगों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

सरकार बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास कर रही है। यह बजट गरीब अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। बजट में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना निहित है। यह बजट जनहित में है।

प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक पेंशन, गरीब, युवा, किसान, महिला धार्मिक पर्यटन और महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली कुशीनगर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान उड़ान जल्द शुरू कराने की मांग की, जिससे जनपदवासियों, बौद्ध श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिल सके।

आगे कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कुशीनगर के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। जहां देश विदेश से श्रद्धालु व पर्यटक आते है।

कुशीनगर में ऑडिटोरियम और सर्किट हाउस बनाने को लेकर व कुबेरस्थान शिवपुर मार्ग को बनवाने और मैनपुर में घाघी नदी पर डेलीहवा के समीप पुल बनवाने की मांग की, उसके उपरांत कुबेरस्थान और टेकुआटार को नगरपंचायत की बनाने की मांग किया। जिसमें जल्द मांग पूरा करने का आश्वास Gbन मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!