E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़दिल्ली NCRदुनियापंजाबबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर सेवरही बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का हुआ भूमि पूजन। 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और विधायक डॉ. असीम राय ने रखी विकास कार्य की आधारशिला, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। 

तमकुहीराज/सेवरही, कुशीनगर।तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के सेवरही नगर पंचायत में लंबे समय से प्रस्तावित बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का रविवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को जाम और सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय एवं सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं यातायात व्यवस्था विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

कार्य के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!