Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज। अखाड़ा जुलूस में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी चौक पर मची सनसनी। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

जुलूस में घुसा मौत का शिकारी! युवक के सिर में गोली मारकर बदमाश फरार। 

गोपालगंज में गोलीकांड से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के समीप अखाड़ा जुलूस के दौरान शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीड़भाड़ के बीच हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान शिवजी के पुत्र विकास कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में अखाड़ा जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जब पुरानी चौक के समीप पहुंचा, तभी अज्ञात बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए विकास कुमार को निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद करीब से विकास के सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही विकास कुमार लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

CCTV फुटेज से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश

घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने पुरानी चौक और आसपास के इलाकों में जांच तेज कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अभी हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आपसी रंजिश, पूर्व विवाद या जुलूस के दौरान किसी तात्कालिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल अभी पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है जांच के बाद ही घटना का असली वजह का पता चल सकेगा।

इलाके में बढ़ाई गई पुलिस चौकसी

घटना के बाद किसी भी तरह के तनाव या आक्रोश को देखते हुए पुरानी चौक और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!