Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर पुलिस की चौकियां हुईं सशक्त, एसपी केशव कुमार के निर्देशन में वितरित हुईं आवश्यक सामग्री।

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

एसपी केशव कुमार की पहल: सभी पुलिस चौकियों को उपलब्ध कराए गए आवश्यक संसाधन. 

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी पुलिस चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों के दैनिक कार्यों को सुगम बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

वितरण के तहत चौकियों को दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग तथा जनसुविधाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए। संसाधनों के मिलने से चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ही जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी पुलिसिंग में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किए गए इस कार्य का मुख्य उद्देश्य जनपद की सभी पुलिस चौकियों को संसाधनयुक्त एवं सशक्त बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, बेहतर संसाधनों से पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।

कुशीनगर में पुलिस चौकियों को मिली आधारभूत सुविधाएं, कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!