E-Paperखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जुनून, फाजिलनगर में गूंजे भारत माता के जयकारे।

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS

फाजिलनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर। 

कुशीनगर/फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर में देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या ने यात्रा में सहभागिता की। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही, सभासद कमलेश वर्मा, रमेश पासी तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु जीत शाही सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। खासकर युवाओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

वहीं फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों के भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान फाजिलनगर नगर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के साथ निकली इस भव्य यात्रा ने लोगों में राष्ट्रीय गौरव और उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!