E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज बरौली के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, विधायक मंजीत सिंह ने BUIDCO एमडी से की मुलाकात। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

नगर परिषद में मूलभूत सुविधाओं, विद्युत शवदाह गृह और सीवर लाइन निर्माण को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

गोपालगंज बरौली। नगर परिषद बरौली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विधायक मंजीत सिंह ने BUIDCO के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर से मुलाकात की। इस दौरान नगर परिषद बरौली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं लंबित कार्यों को शीघ्र आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। विधायक ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए संबंधित योजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया।

इसके अलावा नगर परिषद बरौली में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, रतनसराय में सीवर लाइन निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखते हुए इससे संबंधित कार्य को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया।

विधायक मंजीत सिंह ने संबंधित कार्यों में शीघ्र कार्रवाई एवं प्रगति सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरौली नगर के समग्र विकास और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

बैठक के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा आवश्यक कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय स्तर पर इन योजनाओं के आगे बढ़ने से नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!