Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, डीएम ने जारी किए नई तैनाती के आदेश। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार

कुशीनगर, 21 जुलाई। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-2 से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजीव निगम को उप जिलाधिकारी पडरौना, विवेक कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी कसया तथा कुणाल गौतम को उप जिलाधिकारी तमकुहीराज के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, आकांक्षा मिश्रा, जो अब तक उप जिलाधिकारी तमकुहीराज के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज बनाया गया है।

इसके अलावा डॉ. संतराज, जो पूर्व में उप जिलाधिकारी कसया के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पडरौना के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित से जुड़े कार्यों का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करें।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को जनहित, प्रशासनिक दक्षता और बेहतर राजस्व एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!