Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एम्बुलेंस लिखी मारुति वैन में छिपाकर ले जाई जा रही 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एम्बुलेंस लिखी एक मारुति सुजुकी वैन से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 21 जुलाई 2026 को थाना तरयासुजान क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या BR 32 U 8926 (मारुति सुजुकी वैन) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 25 पेटी ऑफिसर च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 पाउच थे। कुल मिलाकर 216 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

मौके से पुलिस ने बिक्कू कुमार पुत्र बबलु राय, निवासी बीरपुर, थाना बीरपुर, जिला बेगूसराय (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 199/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी 25 पेटी ऑफिसर च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की (कुल 216 लीटर)

मारुति सुजुकी वैन (वाहन संख्या BR 32 U 8926) जिस पर “एम्बुलेंस” लिखा हुआ था।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव 

उपनिरीक्षक अतुल कुमार  बिन्दहेड कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय कांस्टेबल मंतोष कुमार कांस्टेबल गिरिश कुमार

तरया सुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!