कुशीनगर एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया पौधरोपण, ओजस्वी मिश्रा की पहल को सराहा।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प को गति देते हुए फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुदही के लोहार पट्टी में रामज्ञानी फाउंडेशन के नेतृत्व में एक भव्य वृक्ष-वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देवरिया लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और स्वयं पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को रेखांकित किया।
रामज्ञानी फाउंडेशन ओजस्वी मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आज 21001पौधे का बितण सफल हुआ वहीं संस्था रामज्ञानी फाउंडेशन के तरफ से अभी तक कुल 32317 पौधारोपण एवं भव्य तरीके से वृक्ष भी वितरण किया गया है इस सफल सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन रामज्ञानी फाउंडेशन के ऊर्जावान और युवा समाज सेवी ओजस्वी मिश्रा द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी संख्या में पौधों का भी वितरण किया गया, ताकि हर घर और आंगन को हरित क्षेत्र में बदला जा सके।
पर्यावरण बचाना हमारा सामूहिक दायित्व: संबोधित करते हुए शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
युवा समाज सेवी ओजस्वी मिश्रा जैसे ऊर्जावान युवाओं का यह प्रयास इस संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। शशांक मणि त्रिपाठी,
सांसद ने इस बेहतरीन और प्रकृति-अनुकूल पहल के लिए अभी तक युवा समाज सेवी ओजस्वी मिश्रा के द्वार कुल 151000 पौधे लागाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ओजस्वी मिश्रा के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और समृद्ध राजनीतिक-सामाजिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानसून सत्र में पर्यावरण को बचाने को पूरी तरह हरित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।




