E-Paperदिल्ली NCRदुनियाधर्मबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

कुशीनगर एसपी केशव कुमार ने चौकी प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक के दौरान विभिन्न मामलों में चल रही विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लंबित अभियोगों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

गोष्ठी में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!