Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़धर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, 3 घंटे में खुलासा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार। 

रिपोर्ट शक्ति GTV UP BIHAR NEWS 

कसया थाना क्षेत्र में लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या का मामला, पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया; दूसरे आरोपी की तलाश जारी

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की हत्या का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना कसया क्षेत्र के ग्राम डुमरी चुरामन छपरा निवासी मोहित मद्धेशिया (22) का भठई बाबू निवासी अरविन्द गौड़ की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 10/11 अगस्त की रात मोहित ने गांव के बाहर स्थित अपने दूसरे मकान पर युवती को मिलने के लिए बुलाया था। युवती के वहां पहुंचने की जानकारी होने पर उसके पिता अरविन्द गौड़ तथा चचेरे भाई शैलेश गौड़ उसे खोजते हुए मौके पर पहुंच गए।

पुलिस का कहना है कि दोनों ने मोहित और युवती को साथ देखकर आक्रोश में आकर मोहित पर लोहे की रॉड जैसी ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता योगेन्द्र मद्धेशिया की तहरीर पर थाना कसया में मुकदमा अपराध संख्या 0492/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अरविन्द गौड़, शैलेश गौड़ तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़ निवासी भठई बाबू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड (आलाकत्ल) भी बरामद की है। वहीं, दूसरे नामजद आरोपी शैलेश गौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।

गिरफ्तार आरोपी अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़, निवासी भठई बाबू, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।

बरामदगी हत्या में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अभिषेक यादव, का0 अभिषेक राय, का0 आशुतोष सिंह, का0 सरवन कुमार एवं का0 अरविन्द सिंह। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!