कुशीनगर,सीमावर्ती समउर बाजार चौकी पुलिस पर सघन चेकिंग अभियान तेज।

शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर। आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने एवं शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से तमकुहीराज थाना की समउर बाजार चौकी पुलिस द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसके साथ ही क्षेत्र के कबाड़ चीखना दुकानदारों व स्वर्ण व्यवसायियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं ।
होली व ईद के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सीमा पर स्थित समउर बाजार चौकी पुलिस ने अभी से सतर्कता बढा दी है।
चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ बिहार आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि त्योहार के अवसर पर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके । पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी कबाड व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति समान बेचने के लिए लाता है तो वे स्वयं सतर्कता बरतें तथा तत्काल इसकी सचना पुलिस को दें।
चोरी का सामान कबाड की दुकान से बरामद होने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसके अतिरिक्त स्वर्ण व्यवसायियों को भी अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।
यदि कोर्ड संदिग्ध व्यक्ति आभूषण बेचने के लिए आता है तो इसकी सूचना तुरत पुलिस को ‘ देने को कहा गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्वों को शांतिपर्ण और सौहार्दपर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।




