E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशपंजाबबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 

शक्ति कुमार ✍️ 

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर ने प्रेम, भाईचारे एवं शालीनता के साथ होली मनाने की अपील की। 

कुशीनगर। जिलाधिकारी  महेंद्र सिंह तवर ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंन अपने बधाई संदेश में कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, आत्मीयता, उत्साह और एकता की भावना को और सशक्त बनाता है। यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘होली’ हमें द्वेष, भेदभाव और नकारात्मक प्रवृत्तियो से ऊपर उठकर प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।

जिलाधिकारी ने अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाए । किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या असामाजिक गतिविधियो से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!