Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
क्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़पंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गोपालगंज अब ट्राई साइकिल से स्कूल जाएगी दिव्यांग सोनी: DM ने दी साइकिल।  

शक्ति कुमार ✍️ 

गोपालगंज की 15 साल की पैर से दिव्यांग छात्रा सोनी कुमारी की हिम्मत ने सभी का दिल जीत लिया है। वह रोजाना करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती है। लड़खड़ाते कदमों के बावजूद पढ़ाई के प्रति उसकी जज्बा कम नहीं हुआ।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ADM अजय कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार सोनी के गांव पहुंचे और सोनी को ट्राइसाइकिल दिया।

वहीं, करण सूद ने सोनी के घर का एड्रेस और नंबर भी मांगा है।

गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर गांव की रहने वाली छात्रा सोनी ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है।

उसके पिता नंदकिशोर राम का निधन 16 साल पहले टीबी की बीमारी से हो गया था, तब वह सिर्फ एक साल की थी।

इसके बाद घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी उसकी मां के कंधों पर आ गई। मां लाइची देवी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करती हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सोनी ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। सोनी पैर से लाचार होने के बावजूद स्कूल जाने के लिए रोज संघर्ष करती है।

उसकी इसी लगन ने लोगों को भावुक कर दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग उसकी पढ़ाई और इलाज के लिए मदद करने की अपील भी कर रहे हैं।

सोनी का स्कूल जाते हुए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। 

सोनी का स्कूल जाते हुए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया

इसके बाद भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर, अभिनेता सोनू सूद समेत कई बड़ी हस्तियों ने छात्रा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!