मंत्री सुनील कुमार का सघन क्षेत्रीय भ्रमण: भोरे विधानसभा में सामाजिक कार्यक्रमों और शोक संवेदनाओं में कल होगें शामिल।

गोपालगंज। भोरे,बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार कल, यानी 14 मई 2026 को अपने विधानसभा क्षेत्र भोरे के सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न गाँवों का भ्रमण कर जनसंपर्क करेंगे और कई सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम

मंत्री जी का दौरा दोपहर 01:15 बजे भोरे से प्रारंभ होगा, जिसके बाद वे देर शाम तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सक्रिय रहेंगे। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नलिखित है:
विवाह कार्यक्रमों में भी सहभागिता
मंत्री जी राधागंज में डॉ. मंटू कुमार सिंह, बंधुछापर में ऋषिदेव पांडेय, रामपुर में विकास मिश्रा और चकरवा खास में अवधेश गुप्ता के यहाँ आयोजित वैवाहिक समारोहों में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। साथ ही, लामीचौर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होना उनके इस दौरे का मुख्य आकर्षण रहेगा।
शोक संतप्त परिवारों से भी करेंगे मुलाक़ात
क्षेत्रीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए मंत्री जी चकरवा खास में सुभाष राय एवं श्री कमलेश्वर गुप्ता, हरदिया में प्रदीप सिंह और अमही मिश्र में श्री बैजनाथ मिश्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे इन परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
जनसंपर्क एवं शिष्टाचार मुलाकात:
शाम के समय मंत्री जी परसई में श्री कैलाश राय एवं मनोज राम तथा पाण्डेय जिगना में पप्पू शर्मा के आवास पर जाकर स्थानीय लोगों से भेंट करेंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।
मंत्री सुनील कुमार का यह दौरा न केवल विकास की राजनीति बल्कि जनता के सुख-दुख में उनकी निरंतर भागीदारी को भी दर्शाता है।

रिपोर्ट शक्ति कुमार ✍️




