Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़देशपंजाबबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जनशिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, IGRS में फिर हासिल किया प्रथम स्थान।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

शिकायतकर्ता से संवाद और त्वरित कार्रवाई बनी सफलता की कुंजी, कुशीनगर पुलिस फिर नंबर-1

कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा समयबद्ध कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और शिकायतकर्ताओं से लगातार संवाद सुनिश्चित किया गया।

अगस्त माह के दौरान कुशीनगर पुलिस ने सभी IGRS संदर्भों का निर्धारित समय से पूर्व निस्तारण कर दिया। बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम रहा कि पूरे माह में एक भी संदर्भ डिफॉल्टर नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अगस्त माह में कुशीनगर पुलिस से संबंधित कुल 2014 IGRS संदर्भों पर फीडबैक लिया गया। इनमें से 1903 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की, जिसके चलते संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 94.49 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, फीडबैक के दौरान 1957 आवेदकों ने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा उनसे संपर्क किया गया था। इस प्रकार आवेदकों से संपर्क करने का प्रतिशत 97.17 प्रतिशत रहा।

कुशीनगर पुलिस द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। इसी प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण कुशीनगर पुलिस को यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को भविष्य में भी जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कुशीनगर पुलिस का संदेश साफ है—जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान और बेहतर पुलिस सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!