कुशीनगर: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे से 2 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर | जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे निरंतर अभियान के बीच कसया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के बीचों-बीच चल रहे अनैतिक देह व्यापार के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
क्षेत्राधिकारी कसया, कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार (04.04.2026) को मुखबिर की सूचना पर कस्बा कसया के पड़रौना रोड स्थित बालवाड़ी स्कूल के सामने एक संदिग्ध मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
मुन्ना अंसारी उर्फ असमुद्दीन (पुत्र जाहिर अंसारी) – निवासी: पिपरा बाजार, थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर।
रवीन्द्र राय (पुत्र योगेश्वर राय) – निवासी: बरवा सुखदेव, थाना तुर्कपट्टी, कुशीनगर।
तीन अन्य महिलाएं (सुरक्षा कारणों से नाम गोपनीय)।
बरामदगी और कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
मोबाइल: 04 एंड्राइड और 01 कीपैड मोबाइल।
नकदी: 870 रुपये।
वाहन: एक मोटरसाइकिल।
अन्य: भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री।
मुकदमा दर्ज: थाना कसया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 00198/2026 के तहत धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर जेल भेजने की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की सराहना
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, उप-निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, और मुख्य आरक्षी कमलेश यादव सहित महिला आरक्षी शिवानी द्विवेदी व शैलजा तिवारी शामिल रहीं। क्षेत्राधिकारी कसया ने बताया कि जनपद में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




