यूपी-बिहार बॉर्डर पर SP केशव कुमार की बड़ी कार्रवाई: कड़ा प्रहार, क्या अब बदलेगा पुराना ‘सिस्टम।

कुशीनगर।उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ आखिरकार पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के बाद से ही सीमावर्ती इलाकों के तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आम जनता में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि काफी दिनों बाद ही सही, लेकिन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।

सिस्टम’ सुधारने की बड़ी चुनौती चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि माना जाता रहा है कि इस बॉर्डर इलाके में अक्सर ‘रसूख’ और खास ‘सिस्टम’ में फिट बैठने वाले अधिकारियों को ही तैनात किया जाता था। लेकिन इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।
अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि यहां जिस भी नए अधिकारी की तैनाती होगी क्या वह पुराने ढर्रे और ‘पुराने सिस्टम’ को ही फॉलो करेगा?या फिर वह पुलिस अधीक्षक केशव कुमार कुशीनगर की अपराध-मुक्त और पारदर्शी कार्यशैली के विचारों पर खरा उतरेगा अब यह देखना लाजमी होगा।
बदलाव की उम्मीद: इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब जनता को यह उम्मीद जगी है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की इस सख्त मुहिम से न सिर्फ सीमा पर अवैध कारोबार थमेगा, बल्कि हाईवे से जुड़े अन्य थानों की व्यवस्था में भी एक बड़ा और सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
यह कार्रवाई इस बात का साफ संकेत है कि कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अब सीमा पर किसी भी प्रकार के अवैध खेल को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।




