
एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर।जनपद से गोरखपुर स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) कसया कुन्दन कुमार सिंह को रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके बेहतरीन कार्यकाल की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसपी ने थपथपाई पीठ, कार्यशैली को सराहा।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कुन्दन कुमार सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
अपराध नियंत्रण पर कड़ाई से काम किया।
जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।
एसपी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें गोरखपुर में मिलने वाली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया सम्मानित।
इस विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सीओ कुन्दन कुमार सिंह को सम्मानित किया और उनके सफल व सुखद भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदा किया।




