कुशीनगर सलेमगढ़ से मुकुंदपुर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

अजय चौरसिया GTV UP BIHAR NEWS ✍️
तमकुहीराज/कुशीनगर। राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश लेकर मंगलवार को तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ़ स्थित पाठक मार्केट से मुकुंदपुर चौराहे स्थित अंगद सिंह पटेल के विद्यालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा के नेतृत्व में। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचन्द मिश्र, भाजपा नेत्री डॉ. संध्या मिश्रा, जिला महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, जिला मंत्री धनंजय राय, भाजपा नेता संजय गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय, समाज सेवी मुन्ना पांडेय तरया मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, मंडल महामंत्री राम आशीष मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस तिरंगा यात्रा में शैलेंद्र पाण्डेय, संजय पटेल, निलय सिंह, विशाल सिंह पटेल, ओजस्वी मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों की गरिमामयी सहभागिता रही।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत यह आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।




