Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज जनता की फरियाद पर डीएम समीर सौरभ का त्वरित एक्शन, अधिकारियों को फोन कर दिए कार्रवाई के निर्देश। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

‘दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं’, जनता दरबार में डीएम समीर सौरभ ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

गोपालगंज में जनता दरबार: डीएम समीर सौरभ ने सुनीं 20 फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गोपालगंज। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समाहरणालय में आयोजित “जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी” कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में कुल 20 फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा व्यवस्था और अतिक्रमण से जुड़ी विभिन्न शिकायतें सामने आईं। डीएम ने कई मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न कटवाए जाएं। सभी शिकायतों का निष्पादन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।

जनता दरबार के माध्यम से एक बार फिर जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!