Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानलोकल न्यूज़

तरयासुजान पुलिस मुठभेड़ में: 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, सरकारी पिस्टल बरामद। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

इलाज के बहाने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश, पुलिस टीम पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में वांछित अभियुक्त के पैर में लगी गोली। 

कुशीनगर। थाना तरयासुजान क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार रुपये के इनामी और वांछित अभियुक्त आशु कुमार यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सरकारी पिस्टल, एक खोखा कारतूस तथा आठ जिंदा कारतूस मैगजीन सहित बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, थाना तरयासुजान में दर्ज मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आशु कुमार यादव, निवासी विन्दवलिया थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज (बिहार) को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

पेट दर्द का बहाना बनाकर भागने का प्रयास।

गिरफ्तारी के कुछ समय बाद अभियुक्त ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे पुलिसकर्मियों की निगरानी में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में अभियुक्त ने बहाना बनाकर वाहन से उतरते समय एक उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल होल्स्टर से निकाल ली और उसे कॉक कर पुलिसकर्मियों पर तानते हुए फरार होने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना तरयासुजान, थाना तमकुहीराज और स्वाट टीम की संयुक्त टीमों ने झड़वा रेलवे अंडरपास के समीप घेराबंदी कर दी।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश

पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी प्रतिरक्षा कार्रवाई में पुलिस की गोली अभियुक्त के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी एक सरकारी पिस्टल एक खोखा कारतूस

आठ जिंदा कारतूस मैगजीन सहित।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव मय टीम, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय मय टीम, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह मय टीम सहित थाना तरयासुजान की पुलिस टीम शामिल 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!