Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियायूपीराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

कुशीनगर रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी केशव कुमार की कलाई पर बांधी राखी, मिला सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

कुशीनगर पुलिस कार्यालय में दिखी भाई-बहन के प्रेम की अनोखी तस्वीर। 

कुशीनगर। आगामी रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर कुशीनगर पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आई छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

दिनांक 27 अगस्त 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में गीता इंटरनेशनल स्कूल, जीन्दल पब्लिक स्कूल रविन्द्रनगर धूस तथा आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल, खड्डा की बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा की कलाई पर राखी बांधी।

इस अवसर पर छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ समाज में सुरक्षा, विश्वास और सौहार्द का संदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी बालिकाओं के इस स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा और सर्वोपरि सम्मान का पूर्ण भरोसा दिलाया।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर पुलिस और छात्राओं के बीच स्नेह एवं विश्वास का यह सुंदर आयोजन सामाजिक भाईचारे और महिला सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!