Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज डीएम समीर सौरभ बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को बांटी पौष्टिक आहार किट। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला नया संबल, डीएम समीर सौरभ ने मरीजों का जाना हाल। 

गोपालगंज। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की दिशा में गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सराहनीय पहल की है। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट की दूसरी किस्त सौंपी और उनका हाल-चाल जाना।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों से नियमित रूप से और समय पर दवाइयों का सेवन करने की अपील की। उन्होंने मरीजों को पौष्टिक खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा इलाज को बीच में नहीं छोड़ने की सलाह दी।

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि समय पर सही इलाज, नियमित दवा और बेहतर पोषण के माध्यम से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए इलाज के प्रति सकारात्मक और सजग रहने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने जिले के सक्षम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से भी आगे आकर ‘निक्षय मित्र’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से टीबी मरीजों को निरंतर पोषण और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सकता है।

, डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीबी मरीजों की नियमित जांच कराने और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डीएम की इस पहल से मरीजों को न केवल पौष्टिक आहार का सहयोग मिला, बल्कि उनके मनोबल को भी नई मजबूती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!