कुशीनगर बहादुरपुर के लाल ने बढ़ाया मान: राजेश गुप्ता बने UPPCS असिस्टेंट रजिस्ट्रार, गांव में जश्न का माहौल।

कुशीनगर: जनपद के तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बहादुरपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण साबित हुआ है।
गांव के एक होनहार युवक राजेश गुप्ता उनके पिता शिवपूजन गुप्ता के पुत्र ने अपनी मेहनत और अटूट लगन के दम पर UPPCS असिस्टेंट रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर।
राजेश गुप्ता की यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी तपस्या, निरंतर संघर्ष और कुछ कर गुजरने के जज्बे का परिणाम है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तर की इस कठिन परीक्षा में सफलता पाना उनकी मेधा और संकल्प शक्ति को दर्शाता है।
गांव में खुशी की लहर ,जैसे ही राजेश के चयन की खबर बहादुरपुर पहुंची, पूरे गांव में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे गांव के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया।
राजेश की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती। वहीं उनके पिता शिवपूजन गुप्ता कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत राजेश गुप्ता का यह चयन न केवल उनके परिवार के लिए खुशी की बात है, बल्कि बहादुरपुर और आसपास के गांव के उन तमाम छात्र-छात्राओं के लिए एक मिसाल है जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।





