कुशीनगर एसपी केशव कुमार ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण से लेकर महिला सुरक्षा और रात्रि गश्त पर जोर।

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS
कुशीनगर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ी, थानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई गणना।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों की गणना की गई। इस दौरान थानों पर पुलिसकर्मियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करते हुए अपराध नियंत्रण, जनता की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक एवं गणना के दौरान रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को हमेशा तैयार रहने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के माध्यम से जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।




