E-Paperखेलटेक्नोलॉजीदुनियापंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

थावे मुखीराम हाईस्कूल में गोपालगंज पुलिस का जागरूकता अभियान, ऑनलाइन ठगी और फर्जी लिंक से सतर्क रहने की दी सीख। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक। 

गोपालगंज। डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से छात्राओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस ने थावे मुखीराम हाईस्कूल में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

अभियान के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और मैसेज, ओटीपी साझा करने के खतरे तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर साइबर ठगी के शिकार होने से बचा जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध साइबर गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

गोपालगंज पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों और सामुदायिक स्तर पर चलाया जा रहा यह अभियान खासतौर पर युवाओं और बेटियों को डिजिटल दुनिया में सजग, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!