Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़देशधर्मबिहारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

सलेमगढ़: दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज, मुन्ना पांडे ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

कुशीनगर (सलेमगढ़): खेल मैदानों से ही प्रतिभाएं निखरती हैं और ग्रामीण स्तर के ये आयोजन ही भविष्य के सितारों को जन्म देते हैं। इसी उद्देश्य के साथ तमकुही राज क्षेत्र अंतर्गत के बहादुरपुर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट दुग्गी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ BPL CRICKET CLUB जलालपुर और बहादुरपुर में खेले जा रहे 8 ओभर का मैच का अगाज हुआ।

मुख्य अतिथि मुन्ना पांडे ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी और क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्तित्व एवं समाज सेवी मुन्ना पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विधिवत फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आगाज किया। मैदान पर उतरकर मुन्ना पांडे ने न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि युवाओं के बीच खेल के महत्व को भी रेखांकित किया।

खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक सुदृढ़ता पैदा करता है। बहादुरपुर ग्राम पंचायत की इस धरती पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।” — मुन्ना पांडे

दर्शकों में दिखा भारी उत्साह

उद्घाटन मैच के दौरान पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और शोर से गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला। समाजसेवी मुन्ना पांडे ने विश्वास जताया कि ऐसे ग्रामीण आयोजनों के माध्यम से ही खिलाड़ी जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारना और मंच प्रदान करना।

खेल से शारीरिक विकास और अनुशासन की सीख।माहौल: उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में खेल का रोमांच चरम पर था।

इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे, वरिष्ठ पत्रकार किरेश पांडेय जिन्होंने इस पहल की सराहना की। राजन राय अशोक कुमार, अर्जुन कुमार पप्पू बैठा, शश्रुधन कुमार ओमजी श्रीवास्तव ,दशरथ यादव आदि मौजूद रहे लोग।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!