E-Paperखेलटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, पैदल गश्त कर संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं तथा वाहनों की गहनता से जांच की। वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मिले वाहनों की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहा, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!