Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मोतिहारी को विकास की बड़ी सौगात: ₹285 करोड़ की 145 योजनाओं का शुभारंभ, ‘बापूधाम महोत्सव’ का आगाज। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ‘बापूधाम महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वी चम्पारण जिले को ₹285 करोड़ की लागत वाली 145 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मोतिहारी की लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः शुरू करने की दिशा में शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा तथा मोतिहारी में तारामंडल के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि आम जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए पीपराकोठी में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय अब बरियारपुर में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के विकास को नई गति देने के लिए मत्स्य समृद्धि क्लस्टर और फिश प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। वहीं, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मोतिहारी में अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा।

पर्यटन और शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोतीझील के किनारे रोईंग क्लब से पावर हाउस, चीनी मिल, शिव मंदिर एवं अनाथ आश्रम होते हुए चिकनीघाट-अगरवा तक सड़क और नाला निर्माण का कार्य ‘मरीन ड्राइव’ के रूप में कराया जाएगा।

इसके अलावा, श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अरेराज मंदिर तक जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से पूर्वी चम्पारण में विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!