E-Paperक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर तुर्कपट्टी पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब और नकली ढक्कन बरामद। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

जल मिश्रित शराब व नकली ढक्कनों का बड़ा खेल बेनकाब, दो गिरफ्तार।  

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में  तुर्कपटी थाना प्रभारी आलोक कुमार आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जल मिश्रित शराब, विभिन्न ब्रांडों की बोतलें और नकली ढक्कनों की बरामदगी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त 2026 को की गई कार्रवाई में विन्ध्याचल कुशवाहा, निवासी भठवा बाजार, थाना कटया, गोपालगंज (बिहार) तथा सुमेश कुमार कुशवाहा, निवासी लक्ष्मीपुर कचहरी, थाना गोपालपुर, गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान एम्पीरीयल ब्लू, आइकोनिक, रॉयल स्टेज, स्टर्लिंग बी-7 और 8 पीएम समेत विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा एक लीटर की दो पानी की बोतलों में ब्राउन रंग का द्रव, ऑफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक की 18 पेटियां तथा विभिन्न ब्रांडों के 41 नकली ढक्कन भी बरामद किए गए।

मामले में थाना तुर्कपट्टी में मु0अ0सं0 165/2026, धारा 318(4), 319(2), 349, 350 बीएनएस एवं 60/64 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया, थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!