कुशीनगर में उल्टा तिरंगा फहराने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग.

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार
GTV UP BIHAR NEWS
पडरौना/कुशीनगर। पडरौना तहसील क्षेत्र के भिस्वा लाला गांव स्थित अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय ध्वज को कथित रूप से उल्टा फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान रफीक अंसारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया था। वायरल वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज उल्टी स्थिति में दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति ऐसी लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासनिक स्तर से आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




