Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
क्राइमखेलटेक्नोलॉजीदिल्ली NCRधर्मपंजाबबॉलीवुडयुवायूपीराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

गोपालगंज में महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को ‘पुलिस दीदी’ अभियान शुरू, स्कूल-कॉलेजों के आसपास होगी विशेष निगरानी. 

रिपोर्ट शक्ति कुमार

स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों की खैर नहीं, ‘पुलिस दीदी’ रखेंगी पैनी नजर। 

गोपालगंज। जिले में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोपालगंज पुलिस ने ‘पुलिस दीदी’ अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षित, भयमुक्त और विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है।

अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जिले के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और छात्रावासों के आसपास नियमित गश्ती एवं निगरानी की जाएगी। इस दौरान असामाजिक तत्वों, मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘पुलिस दीदी’ अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी छात्राओं से सीधा संवाद भी करेंगी। उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनने के साथ ही उन्हें बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

पुलिस का उद्देश्य जिले में महिलाओं और छात्राओं के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें एक ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे निडर होकर शिक्षा और अपने दैनिक कार्य कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!