तरयासुजान पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गुमशुदा नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद.

रिपोर्ट शक्ति कुमार
एसपी केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम की सक्रियता से दो परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में तरयासुजान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चों की तलाश शुरू की। तिनफेडिया चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी सहित पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बच्चों के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। परिजनों ने थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी विवेक अवस्थी सहित पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी हुई, वहीं उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल लौट आया।




