
रिपोर्ट शक्ति कुमार
अवैध खनन पर बड़ी चोट, 254 वाहनों का चालान एवं बालू-मोरंग परिवहन पर शिकंजा, 92 वाहन किए गए सीज।
कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। बालू, मोरंग, सिल्ट सहित अन्य खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा खनन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों के सहयोग से लगातार सघन चेकिंग, नाकाबंदी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
बिहार सीमा से अवैध मोरंग और बालू की एंट्री रोकने के साथ ही नदी किनारों से होने वाले अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के लिए प्रमुख प्रवेश बिंदुओं और हाईवे पर विशेष निगरानी की जा रही है।
अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने खनन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों के सहयोग से विगत समय में बड़ी कार्रवाई की है। कुल 254 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 92 वाहनों को सीज किया गया है।
इसके अलावा अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े मामलों में 06 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।




