गोपालगंज मद्यनिषेध के लंबित मामलों पर DM समीर सौरभ सख्त, 27 हजार लीटर से अधिक जब्त शराब के विनष्टीकरण में तेजी के निर्देश।

रिपोर्ट शक्ति कुमार
256 जब्त वाहनों के अधिहरण प्रस्ताव शीघ्र भेजने का आदेश, सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी रखने के निर्देश
गोपालगंज,। आज समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शराबबंदी एवं मद्यनिषेध से जुड़े लंबित मामलों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जब्त शराब के विनष्टीकरण, जब्त वाहनों के अधिहरण तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी समीर सौरभ ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि 01 अप्रैल 2016 से लंबित 27,629 लीटर से अधिक जब्त शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान 256 जब्त वाहनों के अधिहरण प्रस्ताव को भी जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने मोटरयान निरीक्षक को जब्त वाहनों के मूल्यांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि अधिहरण संबंधी कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके।
DM समीर सौरभ ने विशेष रूप से सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार सघन जांच अभियान चलाने तथा शराब के अवैध कारोबार और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से मद्यनिषेध अभियान को और अधिक मजबूत किया जाएगा।




