Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबमध्य प्रदेशयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पडरौना में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, डिग्री कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

रिपोर्ट अजय चौरसिया GTV UP BIHAR NEWS 

भारत माता की जय” के नारों से गूंजा शहर, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा

कुशीनगर। पडरौना शहर शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। पडरौना डिग्री कॉलेज के मैदान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा नेता सत्यम पाठक के नेतृत्व में किया गया। यात्रा की शुरुआत पडरौना डिग्री कॉलेज परिसर से हुई। तिरंगा हाथों में लिए युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल युवा पूरे जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

तिरंगा यात्रा कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, साहिबगंज, बावली चौक और रामकोला रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन किया गया। इस दौरान शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, वहीं राहगीर भी यात्रा को देखने के लिए रुकते नजर आए।

यात्रा के नेतृत्वकर्ता सत्यम पाठक ने सभी युवाओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का युवा राष्ट्रहित के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि युवाओं के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत है और प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वह तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

तिरंगा यात्रा में राजन पाठक, विकास यादव, मंटू बाबा, माखन, कार्तिक, शुभम पाठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।

आयोजकों के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से आमजन और युवाओं को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पडरौना की सड़कों पर उमड़ा युवाओं का जोश और देशभक्ति का जज्बा पूरे आयोजन का आकर्षण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!